राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट ने युवाओं को जोड़ने के लिए ‘GenZ for Change’ कैंपेन शुरू किया है। नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल Gen-Z कमेटी बनाई गई है। कमेटी की घोषणा विभाग के प्रदेश चेयरमैन सुमित भगासरा ने की। सुमित भगासलरा ने बताया- कांग्रेस का फोकस कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं से सीधे संवाद करने पर रहेगा। कैंपेन के तहत युवाओं की समस्याओं, रोजगार से जुड़े मुद्दों को समझने के साथ उन्हें राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट, करियर काउंसलिंग और डिजिटल सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंटर्नशिप से लेकर AI तक पर होगी वर्कशॉप सुमित भगासरा ने कहा- कैंपेन के तहत जेन-जी युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ इंटर्नशिप के अवसर, कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट और स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन सेमिनार भी होंगे। राजस्थान में अधिक से अधिक Gen-Z स्टूडेंट्स तक पहुंच बनाने के लिए जिला स्तर पर भी ऐसी कमेटियां गठित की जाएंगी। इस कमेटी में IITian, डेटा एनालिस्ट, लीगल एडवाइस और लीगल सपोर्ट के लिए एडवोकेट, महिलाओं में खेलों में महिलाओं की स्थिति के लिए नेशनल प्लेयर एवं शूटिंग कोच पूजा चौधरी सपोर्ट करेंगी। वहीं कई एंटरप्रेन्योर स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन देंगे। चुनाव तक चलेगा अभियान, तैयार होगी रिपोर्ट कांग्रेस का यह कैंपेन पंचायत और नगर निकाय चुनाव के दौरान जारी रहेगा। अभियान के समापन पर राजस्थान के Gen-Z युवाओं की स्थानीय स्तर की समस्याओं और सुझावों पर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और राहुल गांधी को भेजी जाएगी।