प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की मैराथन बैठक जयपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में जारी है। बीएल संतोष आज सुबह 9 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे, उसके बाद से वह लगातार चुनाव से जुड़े नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय नेताओं सहित चुनाव संचालन समिति से जुड़े नेता बैठक में मौजूद रहे। अभी यह बैठक दोपहर 2 बजे खत्म हो चुकी है। अब राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष शाम 4 बजे से मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बैठक आयोजित होगी, जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा सहित प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।