नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठने से पहले पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. नाम वापसी को लेकर भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता निकाय चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन राजसमंद के नाथद्वारा में नाम वापसी को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता भिड़ गए। वार्ड 23 से बीजेपी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों से धक्का-मुक्की हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. दावा- बीजेपी प्रत्याशी ने नाम वापसी के लिए 1 लाख दिए भीलवाड़ा में वार्ड- 49 के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सेन ने भाजपा प्रत्याशी अमित सारस्वत पर नाम वापसी के लिए 1 लाख रुपए देने का आरोप लगाया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के घर से 1 लाख रुपए बरामद लिए। प्रत्याशी ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से भी की है। पूरी खबर पढ़ें 3. धौलपुर-दौसा समेत कई जिलों में बारिश राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। धौलपुर-दौसा समेत कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। धौलपुर में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग में बरसात का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें 4. फ्लाइट में बैठने से पहले पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी, मौत जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को फ्लाइट में बैठने से पहले एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। उसे एंबुलेंस के जरिए प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पैसेंजर रोहित अग्रवाल कोलकाता जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां बोर्डिंग प्रोसेस के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 5. डेढ़ लाख के नकली नोटों के साथ 3 युवकों को पकड़ा बाड़मेर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के नकली नोटों के साथ 3 युवकों को पकड़ा है। क्रेटा गाड़ी में आए तीनों युवक पेट्रोल पंप पर 2220 रुपए का डीजल भरवाने के बाद नकटी नोट पकड़ाकर भाग गए थे। शिकात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. नौकरी के पहले दिन धरने पर बैठे 50 कर्मचारी जयपुर के SMS हॉस्पिटल गुरुवार को नौकरी के पहले ही दिन 50 से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास) कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया। कर्मचारियों को वार्ड बॉय का काम दिया गया, लेकिन उन्होंने ये काम करने से मना कर दिया और सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक धरना दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. शादी से 3 दिन पहले एक्सीडेंट में युवक की मौत हनुमानगढ़ में शादी से 3 दिन पहले एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई। युवक बाइक लेकर शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी और करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। युवक की 5 सितंबर को शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़ें 8. गैस से भरे टैंकर में आग लगी, 5 KM लंबा जाम लगा पाली जिले के सांडेराव थाना इलाके में हाईवे पर गैस से भरे टैंकर में आग लग गई, जो देखते ही देखते भीषण हो गई। ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 5 KM लंबा जाम लग गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. रेलवे स्टेशन पर बंदर ने उड़ाए 40 हजार रुपए करौली के श्रीमहावीरजी रेलवे स्टेशन पर बंदर महिला यात्री का पर्स झपटकर फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया। पर्स में करीब 40 हजार रुपए थे। बंदर ने पर्स से नोट निकालकर हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। नीचे मौजूद यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और RPF जवानों ने दौड़कर नोट बटोरना शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. जन्माष्टमी पर 13 घंटे होंगे गोविंददेवजी के दर्शन देशभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस मौके पर जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में ठाकुरजी के 13 घंटे दर्शन होंगे। सुबह 4 बजे मंगला झांकी के साथ मंदिर के पट खुलेंगे और रात 10:30 बजे तक अलग-अलग झांकियों के माध्यम से दर्शन होंगे। पूरी खबर पढ़ें