सलूम्बर नगर परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। 25 वार्डों में कुल 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 25 भाजपा, 25 कांग्रेस, 3 भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) और 9 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। नगर परिषद सभापति का पद सामान्य ओपन रखा गया है। सलूम्बर नगर परिषद में 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 सितंबर को की जाएगी। इससे पहले, 31 अगस्त तक कुल 108 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। इनमें से 33 नामांकन रद्द कर दिए गए, जिसके बाद 62 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजे भी जारी किए जाएंगे। इसके अगले दिन, यानी 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।