सलूम्बर नगर परिषद में शहरी सरकार के चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही शहर के सभी बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ गई। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं। खास तौर पर कई जगहों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। 25 बूथों पर 62 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग सलूम्बर नगर परिषद चुनाव में मतदान के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 25, कांग्रेस के 25, भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 8 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सक्रिय नजर आए। कई जगह प्रत्याशी समर्थकों के साथ मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते दिखे। शहर के अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। सलूंबर में मतदान प्रतिशत सलूंबर में मतदान के PHOTOS… 7,848 महिला मतदाता, पुरुषों से अधिक सलूम्बर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 15,614 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 7,766 पुरुष और 7,848 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से 82 अधिक है। ऐसे में मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी पर भी नजर रहेगी।