राजसमंद| धनगर गाडरी समाज राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला सांवरिया क्लब उदयपुर और महादेव इलेक्ट्रॉनिक राजनगर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सांवरिया क्लब उदयपुर ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। महादेव इलेक्ट्रॉनिक राजनगर उपविजेता रही। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करते हैं। समारोह का संचालन लक्ष्मण गाडरी ने किया। आयोजन समिति के लक्ष्मण गाडरी तरसिंगड़ा, कैलाश गाडरी बागडोला और शंभू गाडरी खीमा खेड़ा का स्वागत किया गया। इस दौरान नानालाल राजपुरा, रोशन रकमगड़, किशन खीमा खेड़ा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।