नगर परिषद सवाई माधोपुर के आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यहां 303 वैध उम्मीदवार बचे थे। जिनमें से 72 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये है। नामांकन वापसी की सूची में वार्ड नंबर 1 से लेकर 60 तक के विभिन्न वार्ड शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। वहीं वार्ड 14 से संतोष देवी और वार्ड 45 से बृजेश ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन वापस लिया है। शेष सूची में दर्ज अधिकांश उम्मीदवार निर्दलीय हैं। अब यहां 60 वार्डों में 231 उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्टी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों को शुक्रवार चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। कई वार्डोंं में निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान से हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होने की स्थिति बन गई है। नामांकन वापस लिए जाने के बाद कई वार्डोंं में भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां नगर परिषद के 60 वार्डोंं में 92,713 मतदान मतदान करेंगे और अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इन उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस देखें लिस्ट…