नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वार्ड 58 से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उतरे अरविंद सिंह चौहान ने सफाई, सड़क और लाइट व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता बताया। वहीं, करीब 25 साल से भाजपा से जुड़े वार्ड 36 के मुकेश शर्मा उर्फ बरमू ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया और पार्टी पर पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया। सुरक्षा के लिए कलेक्ट्रेट में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। भाजपा ने 59 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में से 59 के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। वार्ड नंबर 37 को रिक्त रखा गया है। भाजपा पदाधिकारी करीब ढाई बजे पार्टी के सिंबल लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे। इसके करीब 45 मिनट बाद पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की। भाजपा की सूची में वार्ड 23 से पूर्व सभापति मेघा वर्मा को टिकट दिया गया है। पूर्व सभापति सुनील तिलकर की पत्नी सोमेश देवी को वार्ड 14 और पूर्व उपसभापति राजेश गोयल की पत्नी को वार्ड 55 से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने 60 वार्डों में उतारे प्रत्याशी कांग्रेस ने भी नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सभी वार्डों में 60 नाम घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस से टिकट चाहने वाले दावेदार देर रात तक अबरार फॉर्म में जुटे रहे। दावेदार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक दानिश अबरार को अपने वार्ड के समीकरण और दावेदारी के बारे में जानकारी देते नजर आए। --- संबंधित ये खबरें भी पढ़ें … नगर परिषद का सभापति OBC से होगा:यहां पिछले साल कांग्रेस का बोर्ड था, पिछले सभापति रिश्वत लेते ट्रैप हुए थे सवाई माधोपुर के 6 निकायों में 69 महिलाएं होंगी पार्षद:116 वार्ड अनारक्षित हुए; लॉटरी के बाद पढ़िए 215 वार्ड की पूरी लिस्ट