श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में आज सुबह से श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। मंदिर में सुबह से श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जन्माष्टमी को देखते हुए मंदिर में दर्शन और पार्किंग की व्यवस्था बदली गई है। आज सभी तरह के दर्शन पास और प्रोटोकॉल पास बंद रहेंगे। आज इस समय होंगे दर्शन जन्माष्टमी पर सुबह करीब 4:45 बजे मंगला (पंचामृत) दर्शन खुले। इसके बाद सुबह 8 बजे श्रृंगार दर्शन खुले, जो करीब 1 घंटे तक चले। राजभोग दर्शन दोपहर करीब 12:30 बजे खुलेंगे। शाम 7:30 बजे से भोग-आरती होगी, जो करीब 1 घंटे चलेगी। इसके बाद रात 9:30 बजे जागरण दर्शन खुलेंगे। शाम को रिसाला चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 12 बजे रिसाला चौक में दो अलग-अलग तोपों से कान्हा के जन्म की खुशी में 21 बार तोपों की सलामी दी जाएगी। 5 सितंबर को नंदोत्सव पर ये दर्शन होंगे 5 सितंबर को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन केशरयुक्त दही और छाछ छिड़काव के दर्शन सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक होंगे। इसके बाद राजभोग दर्शन दोपहर 2:15 बजे से करीब 1 घंटे होंगे। उत्थापन दर्शन रात 7 बजे से करीब आधे घंटे और भोग-आरती रात 9 बजे से करीब 1 घंटे प्रस्तावित है। सेवा-पूजा की परंपरा और विधि-विधान के कारण दर्शन के समय में बदलाव हो सकता है। दो दिन किसी भी तरह के दर्शन पास नहीं मिलेंगे प्रशासनिक समिति के निर्देश पर 4 सितंबर से 5 सितंबर तक सभी मनोरथियों के लिए दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे। इनमें दिनभर के मनोरथ, राजभोग, मंगल-भोग, शयन-भोग, सामग्री, जीन्स भेंट और किसी भी मनोरथ से जुड़े दर्शन पास शामिल हैं। इन दो दिनों में किसी भी तरह के प्रोटोकॉल दर्शन पास भी जारी नहीं होंगे। पास के क्यूआर कोड की जांच करने वाली मशीन भी बंद रहेगी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग रास्ते जन्माष्टमी और नंदोत्सव पर मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश रास्ते रखे गए हैं। महिलाओं का प्रवेश चौपाटी मंदिर मार्ग से होते हुए श्रीनाथजी मंदिर के प्रतापमाली गेट से होगा। पुरुषों का प्रवेश चौपाटी मंदिर मार्ग से होते हुए नक्कारखाना गेट से होगा। सभी श्रद्धालुओं की मंदिर से निकासी मोतीमहल से होगी। इन जगहों पर वाहन पार्क होंगे श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रशासन ने कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें शामिल हैं: