सीकर में 'भास्कर समाधान' के जरिए शहरवासियों की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं और संबंधित विभागों की ओर से इन पर कार्रवाई भी की जा रही है। सड़क, स्ट्रीट लाइट और बिजली से जुड़ी समस्याओं के बीच फतेहपुर रोड पर सड़क से उड़ रही धूल और माधव विहार कॉलोनी में डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान हो चुका है। वहीं स्ट्रीट लाइट की समस्या का त्वरित समाधान करवाने वाले जेईएन दीपिका, इलेक्ट्रिक सेक्शन, नगर परिषद सीकर आज के 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' माधव विहार कॉलोनी से संजय बारी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय कॉलोनी में अंधेरा रहता था और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका, इलेक्ट्रिक सेक्शन, नगर परिषद सीकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया। सड़क पर उड़ रही धूल की समस्या का हुआ समाधान फतेहपुर रोड से राकेश अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर पड़ी मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर समस्या का समाधान कर दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... वैशाली नगर में कई दिनों से बंद रोड लाइट, लोग परेशान वैशाली नगर से विक्की ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। रात के समय लाइट बंद होने से क्षेत्र में अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने रोड लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। छह दिन से नहीं आई कचरा गाड़ी, जमा हो रहा कचरा बलराम नगर से शैलेश कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले छह दिनों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है। इससे घरों और आसपास कचरा जमा हो रहा है और गंदगी फैल रही है। लोगों ने नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजने की मांग की है। 30 से ज्यादा कनेक्शन, बार-बार जल रही डीपी चंद्रपुरा रोड से राकेश कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की डीपी से 30 से ज्यादा कनेक्शन जुड़े हुए हैं। अधिक लोड के कारण डीपी बार-बार जल रही है और तार भी जल जाते हैं। इससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ट्रांसफॉर्मर से तार हटा, स्थायी समाधान की जरूरत चंद्रपुरा रोड से राकेश कुमार ने एक अन्य समस्या पोस्ट कर बताया कि ट्रांसफॉर्मर से तार हटा हुआ है। समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 2.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 3.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 4. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 5.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 6.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 7.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 8.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 10.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल