सीकर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन खत्म हो गया है। आखिरी दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए कुल 420 से ज्यादा नामांकन हुए हैं। एसडीएम ऑफिस में नामांकन के लिए इतनी भीड़ जुटी की 200 मीटर लंबी लाइन लग गई। कलेक्ट्रेट और कोर्ट कैंपस खचाखच भर गया। भीड़ बढ़ती देखकर पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवाया। केवल प्रत्याशी को अंदर रुकने दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ सीकर में एक प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने डीजे बंद करवाकर वापस भेजा, फिर समर्थकों को भी लौटा दिया। कुछ दावेदार समर्थकों के साथ होली खेलते हुए नामांकन करने पहुंचे। देखें नामांकन के PHOTOS… नामांकन के बीच सब इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट जुलूस को रुकवाया प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से निकले। कलेक्ट्रेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी समझकर डीजे बंद करने के लिए कहा। इसके बाद हकीकत पता चलने पर उन्हें जाने दिया गया। --- ये खबर भी पढ़ें…. सीकर में कांग्रेस पार्षदों की घोषणा:नए लोगों को भी मौका,जानिए किसे मिला किस वार्ड से मौका