सीकर जिले में 31 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिले के ही रहने वाले एक युवक ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। एक महीने में कई बार अलग-अलग जगह ले जाकर रेप किया। विरोध करने पर मारपीट करता था। प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन की बात कही। अबॉर्शन नहीं करवाने पर आरोपी और उसके दोस्त ने जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर ली है। घर से लाखों रुपए के जेवरात चोरी सीकर के दादिया थाना इलाके में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में कोलिड़ा गांव निवासी प्रशांत शर्मा ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। चोर घर से लाखों रुपए के जेवरात चोरी करके ले गए।