सीकर में रक्षाबंधन के मौके पर घर पर आई महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 27 साल की महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं। इनके एक लड़का और चार लड़कियां हैं। लड़का ज्यादातर बीमार रहता है। चार बेटियों में से तीन बेटी की शादी कर दी। दो का ससुराल सीकर जिले में ही है। इन्हीं में से एक बेटी रक्षाबंधन पर घर आई थी। 30 अगस्त को बिना बताए वह घर से चली गई। पहले तो उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। जब परिवार के लोगों ने बेटी के सामान को चेक किया तो उसके बैग में दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक का मोबाइल नंबर मिला। ऐसे में परिवार को शक है कि वह महिला को अपने साथ लेकर चला गया। फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। जाट बोर्डिंग के पास से बाइक चोरी सीकर में जाट बोर्डिंग के पास से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने दोपहर के समय अपनी बाइक को जाट बोर्डिंग के पास खड़ा किया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।