निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन यानि शनिवार को भी जारी रहा। श्रीगंगानगर जिला परिषद में सुबह 10 बजे से नेता नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन की अवधि तय की है। श्रीगंगानगर जिला परिषद में नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। सोमवार शाम को 3 बजे नामांकन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। वहीं शनिवार को श्रीकरणपुर नगर पालिका से कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा ने अपने तीन पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामंकन भर सकते हैं रिटर्निंग ऑफिसर (RO) अभिषेक जैन ने बताया- नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन का दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया अच्छे से चल रही है और उम्मीदवारों में काफी उत्साह है। 31 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। जो भी कैंडिडेट नामांकन भरना चाहतें हैं, वे सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामंकन भर सकतें हैं। चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। जिसकी अच्छे से पालना कराई जा रही है। उमीदवारों के लिए जिला परिषद में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जिन कैंडिडेट्स को नामांकन को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो वे हेल्प डेस्क से भी मदद ले सकते हैं। हेल्प डेस्क संडे को भी खुला रहेगा। नामांकन के लिए तीन काउंटर बनाए गए एआरओ और श्रीगंगानगर एसडीएम नयन गौतम ने बताया- गाइडलाइंस की पालना करते हुए सोमवार को 3 बजे नामांकन बंद कर दिए जाएंगे। अगर कोई प्रत्याशी 3 बजकर 1 मिनट पर भी नामांकन पत्र दाखिल करने आता है तो उसका नामांकन नहीं लिया जाएगा। इसलिए सभी कैंडिडेट से अपील है कि वे समय रहते अपने नामांकन पत्र दाखिल करें। श्रीगंगानगर जिला परिषद में नामांकन के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर करीब 20 वार्ड, दूसरे पर लगभग 20 वार्ड और तीसरे पर करीब 25 वार्डों के नेताओं के नामांकन लिए जा रहे हैं। अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे नेता दूसरे दिन शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। नेता अपने समर्थकों के साथ परिसर पहुंचे। प्रशासन ने प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए। परिसर और आसपास पुलिस का पर्याप्त बल तैनात है। नामांकन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। माकपा ने तीन पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की इस दौरान श्रीकरणपुर नगर पालिका से कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा ने अपने तीन पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।