नागौर| शहर के शारदा बाल निकेतन विद्यालय में विद्या भारती जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह मेंविभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सचिव गंगा विष्णु बिश्नोई ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की, जबकि श्याम सुंदर सिखवाल मुख्य अतिथि रहे। समाजसेवी हिम्मताराम गोदारा और आदर्श शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष नंदकुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन अरविंद बौड़ा ने किया।