अब तक औसत 370.69 के मुकाबले 295.11 मिलीमीटर ही बारिश एक हफ्ते कमजोर रहने के बाद बीते 24 घंटे में मानसून फिर एक्टिव हुआ है। अगले 3-4 दिन पूर्वी राजस्थान में बरसने के बाद मानसून फिर कमजोर पड़ेगा। अनुमान है कि इसके बाद अगले दो से तीन हफ्ते बहुत कम बारिश होने के साथ ही मानसून विदाई ले लेगा। बुधवार को राजधानी जयपुर में दोपहर बाद अचानक तेज बारिश हुई। एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा 7.8 मिमी पानी बरसा। नए सिस्टम से तीन दिन बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया डवलप होने से भरतपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले चौबीस घंटे भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 3 सितंबर को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में कमजोर मानसून परिस्थितियां रहेंगी।