बूंदी. नवजीवन कॉलोनी स्थित श्रीचमत्कारी हनुमान जी मंदिर पर शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक साप्ताहिक सनातन धर्म सत्संग होगा। श्रावण की समाप्ति पर रुद्राष्टाध्यायी के नील सूक्त के पंचम अध्याय की प्रथम 16 ऋचाओं का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके बाद गजेंद्र मोक्ष का सामूहिक पाठ होगा। गीता के पंचम अध्याय के श्लोक संख्या 11 से 20 तक अलग-अलग सत्संगियों द्वारा वाचन कर भावार्थ समझाया जाएगा।