जयपुर, जोधपुर हाईकोर्ट समेत राजस्थान की अधिकतर कोर्ट में वकील हड़ताल पर है। टोंक बार एसोसिएशन ने भी 6 सितंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बुधवार को कोर्ट परिसर में वकीलों ने मीटिंग करके लिया है। यह जानकारी टोंक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास लोदी ने देते हुए बताया कि यह हड़ताल पेंडिंग केसों को जल्दी निपटाने के तरीके के विरोध में की जा रही है। उधर वकीलों की हड़ताल से अब करीब सप्ताह भर तक न्यायिक कार्य ठप से रहेंगे। इससे न्यायिक कार्य के लिए कोर्ट में आने जाने वाले को काफी परेशानी होगी। गया टोंक बार अध्यक्ष विकास लोदी ने बताया कि जोधपुर व जयपुर हाईकोर्ट की हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया गया है। ज्यूडिशियल सिस्टम नने 20-25 साल पुराने पेंडिंग केसों के निस्तारण का निर्णय लिया है। लेकिन उसमें 2025-26 तक केसों को शामिल किया है। इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होगी। लोगों की न्याय मिलने पर सवाल खड़ होंगे। इस प्रक्रिया के विरोध में जोधपुर, जयपुर हाईकोर्ट में वकीलों ने हड़ताल रखी है। हमने भी जिले भर के वकीलों ने उनका समर्थन किया है। इसके चलते टोंक जिले के एडवोकेट भी हड़ताल पर है। लोदी ने बताया जब तक सरकार इस वकीलों की मांग के अनुरूप प्रक्रिया नहीं अपनाती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, कम से कम 6 सितंबर तक तो टोंक जिले के अभी वकील हड़ताल पर रहेंगे। टोंक बार एसोशियन के अध्यक्ष विकास लोदी ने बताया कि आगे भी इस मामले में जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट के वकीलों का समर्थन किया जाएगा।