टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में डीएसटी टीम ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने दत्तवास में 11 साइबर ठगों को पकड़ा और उनके कब्जे से तीन गाड़ियां, 12 मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और 37 हजार रुपए बरामद किए। जांच में आरोपियों के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर 81 ऑनलाइन शिकायतें मिलीं और ठगी में 396 फर्जी सिम के इस्तेमाल की बात सामने आई। आरोपी वॉट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए फर्जी फोन पे ऐप और इन्वेस्टमेंट लिंक भेजकर मोटी रकम दिलाने का झांसा देते थे। दत्तवास में 11 साइबर अपराधी पकड़े डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि एसपी रोशन मीना के निर्देशन में डीएसटी टीम ने अलीगढ़ और टोंक क्षेत्र के साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने दत्तवास में साइबर ठगी के 11 आरोपियों को डिटेन किया। आरोपियों के कब्जे से तीन गाड़ियां बरामद की गईं। इनमें 2 बोलोरो और एक स्विफ्ट कार शामिल है। इसके अलावा 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड और 37 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई से करीब 2 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। 81 ऑनलाइन शिकायतें मिलीं जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर कुल 81 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों द्वारा साइबर ठगी करने के लिए कुल 396 फर्जी सिम का इस्तेमाल किया गया था। डीएसटी टीम टोंक ने सभी 11 साइबर अपराधियों को दत्तवास थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दत्तवास थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। फर्जी ऐप और लिंक से करते थे ठगी जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप और फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक का इस्तेमाल करते थे। इन लिंक और ऐप के जरिए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आम लोगों से संपर्क किया जाता था। आरोपी लोगों को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 4 साल से इस तरह साइबर ठगी कर रहे थे। तीन कारों समेत सामान बरामद साइबर ठगी के आरोपियों के पास से 2 बोलोरो और एक स्विफ्ट कार सहित कुल तीन गाड़ियां मिली हैं। इसके अलावा 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड और 37 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इन 11 आरोपियों को पकड़ा डीएसटी टीम ने अंशुमान सिंह (22) पुत्र रामप्रकाश मीणा निवासी पंचाली थाना अलीगढ़, नमोनारायण (21) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी बिशनपुरा थाना अलीगढ़, सोनू (22) पुत्र रमेश चन्द मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़, विजेन्द्र (28) पुत्र घनश्याम मीणा निवासी हैदरीपुरा थाना अलीगढ़ और राहुल (29) पुत्र चौथमल मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़ को पकड़ा है। इसके अलावा महेश (28) पुत्र चौथमल मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़, मनीष (24) पुत्र हनुमान मीणा निवासी पंचाली थाना अलीगढ़, अरविन्द (25) पुत्र जगदीश मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़, सौरभ (23) पुत्र राजेश मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़, रिंकेश (18) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़ और रोहीत (20) पुत्र लड्‌डूलाल मीणा निवासी पंचाला थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।