उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिक समस्याएं सामने आ रही हैं। दागल की मगरी में छह महीने से स्ट्रीट लाइट बंद होने, सुखदेवी नगर में पेयजल सड़क पर बहने और हिरण मगरी में जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं हिरण मगरी सेक्टर 12 की काली घाटी रोड पर टूटी नाली से गंदगी फैल रही है। दूसरी ओर, चित्रकूट नगर में महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान किया गया है। हिरण मगरी सेक्टर 3 में हनुमान मंदिर की गली में जमा कचरे की सफाई भी करवाई गई। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के जमादार महेश कुमार 'पब्लिक के स्टार' बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… लाइट बंद रहने से गली में पसरा अंधेरा उदयपुर शहर के दागल की मगरी निवासी रश्मि कुमावत ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रोड लाइट पिछले छह महीने से खराब पड़ी है, जिसके कारण गली में अंधेरा रहता है। सड़क पर बह रहा पीने का पानी बेदला क्षेत्र के सुखदेवी नगर के रहने वाले तुषार ने पेयजल लाइन में लीकेज से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पाइपलाइन का कनेक्शन घरों से नहीं है, जिसके कारण पानी घर में जाने के बजाए सड़क पर बहता है। जलभराव और कीचड़ की समस्या हिरण मगरी क्षेत्र के रहने वाले एन के सक्सेना ने कॉलोनी में रोड और नाली क्षतिग्रस्त होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हर समय रोड पर पानी बहता है और कीचड़ हो जाती है। टूटी नाली के समाधान की मांग हिरण मगरी के सेक्टर 12 काली घाटी रोड से टूटी नाली की समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी वाजिद खान ने लिखा कि इलाके की छोटी मस्जिद के पीछे वाली गली में नालियां टूटी हुई है। बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन चित्रकूट नगर निवासी कमलेश धोल ने कुछ समय पहले महीनों से बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि काफी समय से लाइट खराब होने से गली में अंधेरा हो रहा था। इसपर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। हनुमान मंदिर की गली में हुई साफ-सफाई हिरण मगरी के सेक्टर 3 में रहने वालीं हर्षिता सिंह राव ने कुछ समय पहले कचरे की समस्या पोस्ट की थी। हर्षिता ने बताया था कि हनुमान मंदिर की गली में लगातार कचरा डाला जा रहा था, जिससे वहां कचरे की ढेर लग गया था। इसपर नगर निगम के स्वास्थ्य विंग के जमादार ने सफाई कर दी है। महेश कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 3 में मधु नर्सरी के पीछे वाली गली में कचरे का ढेर लग रहा था। वहां रहने वाली हर्षिता सिंह राव ने इस समस्या को पोस्ट किया था, जिसपर नगर निगम के स्वास्थ्य विंग के जमादार महेश कुमार ने सफाई कर दी है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 2.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 3.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 4. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 6.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 8.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 9.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 10.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’