उदयपुर जिले की नगर पालिका में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके तहत मावली, फतहनगर, भींडर, कानोड़ और वल्लभनगर की कांग्रेस सूची नामांकन करने के बाद जारी की है। दूसरी तरफ इन नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल करा दिए लेकिन पार्टी रात 11 बजे तक सूची जारी नहीं कर पाई। पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर लाल तेली जल्द सूची जारी करने की बात कर रहे थे लेकिन अपनी तरफ से सूची जारी नहीं कर पाए। तेली ने इससे पहले बताया कि सभी के नामांकन दाखिल हो गए है। इन पालिकाओं की भाजपा की सूची पालिका क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चल रही लेकिन अधिकृत सूची नहीं आने से संशय की स्थिति बनी रही। इधर, कांग्रेस के देहात अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा नेब ताया क पार्टी ने कई युवाओं को भी मैदान में उतारा है। उन्होंने बताया कि सभी ने नामांकन दाखिल कर दिए है। कांग्रेस पार्टी ने भींडर, वल्लभनगर और कानोड़ में भी अपने उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करवा दिए है लेकिन सूची अभी जारी नहीं की है। देखिए कांग्रेस की सूची….