उदयपुर नगर निगम में अब तक कुल 29 उम्मीदवारों ने 35 पर्चे भरे हैं। इनमें कांग्रेस से 18 और बीजेपी से 5 नामांकन भरे गए। हालांकि दोनों ही पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बड़े नामों की बात करें तो भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन दाखिल किया। पूरे उदयपुर जिले की बात करें तो नगर निगम और 5 नगरपालिकाओं में अब तक कुल 93 उम्मीदवारों ने 100 नामांकन दाखिल किए है। इधर, बीजेपी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 3 से संभावित नाम पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वार्ड नंबर 3 के प्रत्याशी बाहरी है। पार्टी कार्यकर्ता पैराशूट प्रत्याशी को किसी भी कंडीशन में समर्थन नहीं देंगे। सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 3 से बीजेपी संभावित उम्मीदवार गिरीश श्रीमाली के नाम पर यह विरोध किया गया। उदयपुर में आज भरे गए नामांकन 5 निर्दलियों ने भरा पर्चा वार्ड 46 से राधेश्याम मेनारिया, वार्ड 31 से माकपा से मुस्कान राही, वार्ड 32 से माकपा से राजेंद्र वसीटा, वार्ड 51 से निर्दलीय दीपक चौधरी और वार्ड 71 से मांगीलाल सुथार ने निर्दलीय पर्चा भरा। नगर पालिकाओं में कहां कितने नामांकन हुए तस्वीरें देखें… कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज बड़ी संख्या में पुलिस के जवान लगा रखे है और बड़ी संख्या में अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। नामांकन दाखिल करने जो आए उनके साथ जो समर्थक आए उनको बाहर ही रोक दिया गया। कोर्ट चौराहा और देहलीगेट से कलेक्ट्रेट की तरफ वाले रास्तों पर वन वे कर दिया गया है और कलेक्ट्रेट के गेट की तरफ आने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। यहां पर कई दावेदार नामांकन पत्र लेने आए है तो कुछ उम्मीदवार नामांकन भरने के लिए भी आए है। नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…