उदयपुर में नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन कांग्रेस ने आधे बागियों से नामांकन उठवा दिया तो बाकी मैदान में ही डटे हैं। भाजपा में बड़े बागी अभी तक मैदान में ही हैं। उदयपुर में 52 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद अब मैदान में 220 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कांग्रेस के इन बागियों ने वापस लिया नामांकन नाम वापसी की अंतिम तारीख तक उदयपुर में 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। इनमें से कांग्रेस के 22 बागियों में से 10 लोगों ने नाम वापस ले लिया तो 12 जने अभी मैदान में निर्दलीय डटे हुए हैं। कांग्रेस के प्रमुख बागियों में वार्ड 51 से दीपक चौधरी, वार्ड 54 से देवेंद्र माली, वार्ड 54 से हार्दिक चोरड़िया और वार्ड 66 से संजय भगतानी नहीं माने और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा विधायक के घर में नहीं माना बागी कांग्रेस के इन बागियों ने नामांकन वापस लिया कांग्रेस के ये बागी नहीं माने बागी प्रत्याशियों को भविष्य में मौका देने का वादा कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ और वरिष्ठ नेताओं ने शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों से समझाइश की और पार्टी के हित में नामांकन विड्रो करने की अपील की थी। बीजेपी में एक टीम पर्यवेक्षकों के साथ 2 ​बागी प्रत्याशियों को मनाने में लगी रही। दोनों पार्टियों की ओर से बागी प्रत्याशियों को भविष्य में मौका देने और पूरा ध्यान में रखने का भरोसा दिया गया। भाजपा ने घोषणा पत्र किया जारी बीजेपी ने उदयपुर नगर निगम के लिए अलग स्थानीय बनाए घोषणा पत्र भी आज जारी कर दिया गया है। घोषणा पत्र में उदयपुर शहर में निगम का भाजपा का बोर्ड बनने पर प्रमुखता से होने वाले कामों और योजनाओं को बताया गया हैं। --- ये खबर भी पढे़ं… नाम वापसी का आज आखिरी दिन:बागियों को मनाने का चल रहा दौर; दोपहर 3 बजे बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। बागियों को मनाने के लिए दोनों दलों (भाजपा-कांग्रेस) के नेता और संगठन के पदाधिकारी मैदान में उतरे हुए हैं। इन्हें मनाने के लिए किसी को संगठन में एडजस्ट करने का ऑफर दिया जा रहा है तो किसी को कोई अन्य जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)