अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अजमेर डिस्कॉम) की ओर से गुरुवार, 10 सितंबर को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम की ओर से बिजली लाइनों और विद्युत तंत्र से जुड़े आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जा रही है। इसके तहत शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के अनुसार गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में पावर कट रहेगा। ऐसे में इन इलाकों के उपभोक्ताओं को 4 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक कार्य बिजली कटौती शुरू होने से पहले पूरा करने की अपील की है। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद बोहरा गणेश मंदिर, मुख्य रोड, बोहरा गणेश चौराहा, विनायक नगर, राजश्री कॉलोनी, जयश्री कॉलोनी, संत तरेसा स्कूल, शारदा नगर, गंगूकुंड, गोकुलपुरा, ठोकर चौराहा, महासतिया और सोनी जी की बाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।