उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिक लगातार शहर की बुनियादी समस्याएं साझा कर रहे हैं। शिव नगर के विश्वकर्मा पार्क में लाइट नहीं होने, NH-58 पर मार्बल डंप किए जाने और फतेहपुर की चुंगी नाका गली में ब्रेकर नहीं होने से लोग परेशान हैं। वहीं गणेशपुरा यूनिवर्सिटी रोड पर सड़क किनारे लंबे समय से कचरा जमा रहने की शिकायत सामने आई है। दूसरी ओर, घाटी की मंग्री और पनेरियों की माद्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का पोस्ट के बाद समाधान हुआ। 80 फीट मेन रोड, सावीना खेड़ा में भी खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई। इस कार्रवाई में नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार की अहम भूमिका रही। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अंधेरे के कारण परेशान लोग उदयपुर शहर के सेट्रंल एरिया शिव नगर के रहने वाले सुनील ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि विश्वकर्मा पार्क में लाइट नहीं है। इसके कारण पार्क में असामाजिक गतिविधियां भी होती हैं। मार्बल डंप करने के कारण हो रहा प्रदूषण उदयपुर शहर के सुकेर क्षेत्र के NH 58 में रहने वाले बद्रीलाल स्वर्णकार ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रीको इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ मार्बल डंप किया जा रहा है। इसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर ब्रेकर न होने की समस्या फतेहपुर की चुंगी नाका गली में रहने वाले परबत सिंह राठौड़ ने सड़क पर ब्रेकर न होने की समस्या साझा की है। उनका कहना है कि इलाके में कई सारे ब्लाइंड स्पॉट हैं, जिसके कारण हमेशा हादसों का डर रहता है। लंबे समय से नहीं हुई साफ-सफाई गणेशपुरा की यूनिवर्सिटी रोड निवासी नमिश ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि हर दिन सड़क किनारे काफी सारा कचरा पड़ा रहता है। कभी भी साफ-सफाई नहीं होती है। साथ ही बताया कि सफाई न होने के कारण बेसहारा जानवरों के लिए भी खतरा रहता है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन घाटी की मंग्री, पनेरियों की माद्री, सेंट्रल एरिया से राधे श्याम मेनारिया ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके यहां दो–तीन पोल पर रोड लाइटें कई दिनों से बंद है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने समाधान करवा दिया है, जिससे गली में बने अंधेरे की समस्या खत्म हो गई हैं। 80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट शहर के 80 फीट मेन रोड, सावीना खेड़ा से क्षेत्रवासी जितेन्द्र ने भी रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कई महीनों से उनकी गली की भी रोड लाइट खराब है। आस-पास रहने वालों को तो काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद नगर निगम के XEN ने इसका समाधान करवा दिया है। रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर' उदयपुर के सावीना खेड़ा के रहने वाले जितेन्द्र ने कुछ दिनों पहले रोड लाइट खराब होने की समस्या साझा की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि बंद लाइट से गली में आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसपर नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार ने तुरंत टीम भेजकर समाधान करवाया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 2.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 3. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 5.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 6.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 7.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 8.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 9.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.रोड लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्या हुई हल:सीवर लाइन के पास गड्ढे, स्ट्रीट लाइट और नाली के टूटे कवर से लोग परेशान