इस्लामपुर | कस्बे में इन दिनों हो रही अत्यधिक बिजली कटौती से आमजन खासा परेशान नजर आ रहा है। विभाग की ओर से जब चाहे तब बिजली की कटौती कर ली जाती है। रोजाना दिन व रात में लगभग 5 से 6 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। गुरुवार को भी दिनभर बार-बार बिजली कटौती होती रही जिससे आमजन परेशान नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन विभाग को कटौती सेपहले आमजन को इसकी सूचना देनी चाहिए।