चौथ का बरवाड़ा| तहसील क्षेत्र के बगीना की ओर बनास नदी किनारे कटार मलजी भैरूजी जाने वाले मार्ग के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति काफी खराब थी तथा जानवरों द्वारा शरीर के कुछ हिस्सों को खाए जाने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।