वैभव सूर्यवंशी ने 31 अगस्त को दलीप ट्रॉफी में सबसे तेज फिफ्टी लगाकर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने सबसे कम उम्र 15 साल 175 दिन में इस टूर्नामेंट में यह फिफ्टी लगाई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी के बोहेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह बोहेड़ा के नाम दर्ज था। उन्होंने वर्ष 1969 में सेंट्रल जोन से खेलते हुए 16 वर्ष 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। लक्ष्मण सिंह बोहेड़ा ने 1966-67 से 1977-78 तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर में 53 मैच खेले और 2423 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 231 रन रहा। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज 2 साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ छात्र बल्लेबाज रहे लक्ष्मण सिंह के छोटे बेटे हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने बताया- पिता जी ने 1967-78 में इंग्लेंड में इंडियन स्कूल की तरफ से खेलते हुए एक सीरीज में 987 रन बनाए थे। जो अभी तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उस सीरीज में उनके 5 शतक थे। वे इंडियन स्कूल टीम के उपकप्तान रहे। एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया में एक ही सीरीज में 870 रन बनाए थे। 1967 से 1969 तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ छात्र बल्लेबाज थे। वे दोनों हाथ से गेंदबाजी करते थे। 33 साल की आयु में निधन लक्ष्मण सिंह बोहेड़ा पूर्व राजपरिवार के सदस्य थे। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के वेस्ट जोन के क्रिकेट डायरेक्टर थे। गुजरात के गांधीनगर में सरकार की तरफ से दिए गए फ्लैट में पैर फिसलने से 19 जुलाई 1988 को 33 साल की आयु में उनका निधन हो गया था। लक्ष्मण सिंह के बड़े बेटे सूर्यवीर सिंह बोहेड़ा भी क्रिकेटर रहे हैं। वे राजस्थान टीम से खेल चुके हैं। साथ ही राजस्थान रणजी टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं। छोटे बेटे हनुमंत सिंह बोहेड़ा सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और सदस्य हैं। साथ ही डूंगरपुर जिले के सह-प्रभारी भी हैं। लक्ष्मण सिंह की पत्नी मणिप्रकाश कुमारी का हाल ही में 30 मई 2026 को निधन हुआ है। वैभव सूर्यवंशी ने 92 रन की पारी खेली बता दें…वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके साथ ही वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच यह सेमीफाइनल बेंगलुरु में खेला गया था। सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे। जवाब में ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए। 42 गेंदों पर फिफ्टी लगाई वैभव ने 42 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। अर्धशतक तक पहुंचने के दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे। (पूरी खबर पढ़ें…)