सवाई माधोपुर| हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव एवं उनके परिवार के देवी-देवताओं के विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिला श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया। पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।