डोडियाना| अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डोडियाना से पादूकलां के बीच बाबा रामदेवजी की पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारों की रौनक सज गई है। डोडियाना से पादूकलां तक करीब चार से पांच विशाल भंडारे आज विधिवत रूप से शुरू हो गए हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पालक-पावड़े बिछाकर सेवादार सेवा करते नजर आ रहे हैं।आईटी सेंटर के पास सांगानेर वासियों की ओर से आयोजित विशाल भंडारा विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं पेट्रोल पंप के पास सथानी ग्रामवासियों की ओर से पिछले 14 वर्षों से लगातार बाबा के भक्तों की सेवा की जा रही है। नागौर. तीज के त्योहार पर शहर सहित आस पास के गांवों में भी आयोजन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा और मंदिरों में जाकर दर्शन किए। इस अवसर पर चंद्रमा के दर्शन कर महिलाओं ने व्रत खोला। गोगेलाव में महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इसी प्रकार शहर के अनेक मंदिरों में भी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागौर| भेड़ गांव में सड़क सुरक्षा को लेकर भेड़ गांव सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जोधपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मांगीलाल बिश्नोई ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को 400 हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में गंभीर चोट के जोखिम को कम करना रहा। स्कूल प्रिंसिपल छोटूराम बगड़िया और गांव के सरपंच गणपत डूडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान हनुमान पंवार, बन्ना राम जाखड़, हनुमान लेगा, धन्नाराम लेगा, पुखराज लेगा, मनीराम लेगा, चैन सिंह, निंबाराम मेघवाल उपस्थित रहे।