नागौर| दिल्ली में आयोजित मैराथन के तहत नागौर में वर्चुअल रनिंग इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें ब्लू टीम नागौर के 21 धावकों ने 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। टीम अध्यक्ष सुरेश सोनी और सचिव चेनाराम भादू ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना के साथ निर्धारित दूरी तय कर शहर में नियमित दौड़ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करना रहा। मैराथन के बाद नागौर सीईओ रणजीत गोदारा ने धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने खेलों से जुड़े रहने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।