पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के आरोपों पर तल्ख पलटवार किया है। सीएम ने कहा था कि गहलोत तिलमिला गए हैं। अब इस पर गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि शिखर अग्रवाल के विला का हमने इश्यू बनाया तो सीएम क्या-क्या बोल रहे है। गहलोत ने कहा- अब वो ( सीएम भजनलाल) कह रहे हैं कि आप तो तिलमिला गए, तिलमिला मैं नहीं गया। मैंने जो आरोप लगाए थे, उससे आप तिलमिला गए, इसलिए आपके मुंह से ये अनर्गल और कपोलकल्पित बातें निकल रही हैं।अपराधबोध से ग्रसित व्यक्ति ही तिलमिलाता है। उनके ( सीएम भजनलाल) मुंह से जोधपुर में जो कुछ निकला वो तिलमिलाने का असर है। शिखर अग्रवाल के विला का हमने इश्यू बनाया तो सीएम क्या क्या बोल रहे? जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि शिखर अग्रवाल के विला का हमने इश्यू बनाया तो सीएम क्या-क्या बोल रहे है। मुझे तो पीड़ा हो रही है क्योंकि मुझे आप (सीएम) पर विश्वास था। अगर मुझे भजनलाल पर विश्वास नहीं होता, मान लो कि इनकी प्रकृति यही होती कि कुछ भी बोलते हैं, तो फिर परवाह नहीं करते। मेरे बारे में बिना सोचे-समझे कमेंट किया इसलिए पीड़ा हुई। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मेरे से नहीं तो जनता से मांग लीजिए। वक्त बताएगा, जनता क्या जवाब देती है लेकिन जनता जवाब जरूर देगी। गहलोत ने कहा- हम तो आपके ऊपर आरोप लगाएंगे क्योंकि हम विपक्ष में हैं। अगर गलत है तो आप खंडन कर दो। सही है तो सुधार कर लो, विपक्ष तो बोलेगा। ये उल्टा कर रहे हैं। मैंने 56 साल पहले खाद,बीज की दुकान खोली थी, इन्हें सपना आया क्या था गहलोत ने कहा- किसी ने लिखकर दे दिया दिखता है, जो लिखकर दिया उसे आपने बोल दिया। जब आप उम्र में 5 साल के ही थे, तब मेरी दुकान का जिक्र कैसे आया? इसका जवाब भजनलाल दें। गहलोत ने कहा- मैंने पहले भी कहा था, मैंने 56 साल पहले खाद बीज की दुकान खोली थी तब भजनलाल पांच साल के थे। उस दुकान को छह महीने में बंद कर दिया था, क्योंकि मुझे छात्रसंघ का चुनाव लड़ना था। पर मैं ये पूछना चाहता हूं कि जब आप दो-तीन साल के या 5 साल के ही होंगे, तब आपको क्या मालूम पड़ा कि मैंने वहां पे क्या-क्या किया? आपने मुझ पर नकली खाद बीज के आरोप लगाए, तो इनको क्या सपना आया? ये समझ के परे है। इस मामले में सीएम भजनलाल खुद डैमेज हुए हैं, यह उनके हित में नहीं हुआ गहलोत ने कहा- राजस्थान में जो हो रहा है उसकी उम्मीद सीएम भजनलाल से नहीं थी। आपको जिंदगी में चांस मिला है, आप लोकतंत्र का सम्मान करो और वैसा ही व्यवहार आप विपक्ष से करो लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार इनका हुआ है, मेरे ख्याल से इनके भी इंटरेस्ट में नहीं है। जो कुछ हुआ है उसमें भजनलालजी खुद डैमेज हुए हैं, ये मैं कह सकता हूं। राजस्थान में आप पब्लिक में किसी से भी पूछ सकते हो, आप खुद मालूम कर लीजिए, फिर सुधार कर लीजिए, फिर माफी मांग लीजिए। मुझसे मत मांगो आप, पब्लिक से मांग लो। --- ये खबर भी पढ़िए- मुख्यमंत्री का गहलोत पर निशाना, आप किसानों को लूटते थे:खाद-बीज की दुकान में नकली माल बेचते थे; जो कहेंगे उसका पूरा जवाब दूंगा, कसर नहीं छोड़ूंगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- आपकी खाद-बीज की दुकान थी, किसानों को लूटते थे। मैं ब्रजवासी हूं, आप जो कहेंगे, उसका पूरा जवाब दूंगा और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में अश्विनी वैष्णव बोले-मैं नाराज फूफा नहीं हूं:सीएम भजनलाल ने कहा- गहलोत अभी और तिलमिलाएंगे; जयपुर में की पदयात्रा सीएम भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का नाम लिए बिना कहा- जोधपुर की सभा के बाद ये लोग तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे। (पढ़िए पूरी खबर)