बीकानेर शहर में गुरुवार रात दो पक्षों में झड़प् के दौरान चाकू लगने से एक युवक अकरम घायल हो गया था, जिसका इलाज PBM हॉस्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को अकरम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मॉर्च्युरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजन और समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करे लगे। बाद में हत्या की FIR दर्ज होने के बाद धरना उठा लिया गया। हालांकि शुक्रवार शाम तक भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। हेड पोस्ट ऑफिस के पास हुआ था विवाद कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- गुरुवार रात हेड पोस्ट ऑफिस के पास अकरम उर्फ सोनू का दूसरे पक्ष के युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक युवक ने अकरम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अकरम को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नशे के खिलाफ की थी शिकायत प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि अकरम ने नशे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि इस शिकायत और हत्या की घटना के बीच संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद पुलिस कर पाएगी। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया- मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर सदर और कोटगेट थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।