बारां| इनरव्हील क्लब ने स्व. लक्ष्मीनारायण वकील और स्व. रुक्मणी देवी अग्रवाल की स्मृति में दो दिवसीय निशुल्क स्पर्श चिकित्सा शिविर आयोजित किया। जिसका समापन बुधवार को हुआ। शिविर में अलग-अलग शारीरिक समस्याओं के इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। समापन पर मुख्य अतिथि उर्मिला जैन ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम प्रभारी नीतू जैन और मृदुला मारू ने स्वागत किया। क्लब ने इलाज कर रहे चिकित्सक सिसोदिया को धन्यवाद दिया। चिकित्सक सिसोदिया ने भी क्लब की व्यवस्थाओं और सेवा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के प्रायोजक सीमा हरिओम अग्रवाल का भी क्लब ने स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष चंद्रकला सेठी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। मीडिया प्रभारी ललिता टोंगिया ने बताया कि शिविर में मरीजों को स्पर्श चिकित्सा पद्धति से उपचार और परामर्श दिया। दो दिन में करीब 225 मरीज लाभान्वित हुए। क्लब सचिव चारु गुप्ता ने आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों और सहयोगियों का को धन्यवाद दिया। आईएसओ अनिता सेठी, दिव्या जैन, सीमा अग्रवाल, सीमा सिंह, प्रेरणा शर्मा, बिंदु मारू, चंदा ठाकुरिया, अंजू मारू, इंद्रा गालव, सुलेखा जैन सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों की मदद की।