श्रीगंगानगर| विधि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए टांटिया विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से द्वितीय डॉ. एसएस टांटिया राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का 24-25 अक्टूबर को आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पटियाला (पंजाब) स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय एस सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में पंजाब के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके मेहता विशिष्ट अतिथि, टांटिया विश्वविद्यालय के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया विशेष अतिथि होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) एमएम सक्सेना करेंगे। विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सौरभ गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों की 46 टीमें भाग लेंगी। आयोजन में देशभर से लगभग 60 विधि विशेषज्ञ भी आएंगे।