अखिल भारतीय दिगंबर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान की ओर से 23 जनवरी 2027 को 501 सदस्यों की तीर्थराज सम्मेद शिखर यात्रा कराई जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर संस्थान के परम संरक्षक कुंती लाल जैन ने चेतन मुसलिया को मुख्य संयोजक और निलेश दलोदा को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही देशभर के सदस्यों को शामिल करते हुए कोर कमेटी का गठन किया गया है। कोर कमेटी में अनिल विशाखा, विदर्भ जैन, दिलीप बोलियां, महेन्द्र मऊखेड़ी, उमेश भड़का, पंकज कलशधर, प्रीतम जैन, ऊषा भोपावत, जीवंधर हाथी, हितेश भादावत, हंसमुख गनोडिया, धनपाल गांगावत, भूपेन्द्र सिंघवी, राजेश पंचोली, प्रकाश भंवरा, धर्मेंद्र मेहता, योगेश भाई, मेहुल शाह, ऋषभ भाई और अमन जैन को शामिल किया गया है। यात्रा के दौरान ठहरने, टेंट, भोजन और अन्य बुकिंग व्यवस्थाओं की तैयारी के लिए मुख्य संयोजक चेतन मुसलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन, राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत, सह संयोजक निलेश दलोदा और राष्ट्रीय मंत्री जीवंधर हाथी 29 अक्टूबर 2026 को झारखंड के मधुबन के लिए रवाना होंगे। परम संरक्षक कुंतीलाल जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश के यात्री 23 जनवरी को सुबह 10 बजे शिप्रा एक्सप्रेस से रवाना होंगे। गुजरात के अहमदाबाद, नरोड़ा और सूरत से भी यात्रियों के रवाना होने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं मंदसौर, दलोदा और रतलाम के यात्रियों को रतलाम से सुबह जल्दी रवाना किया जाएगा।