बारां| पंचायतीराज आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों को अब चरित्र प्रमाण पत्र और बच्चों की संख्या से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की बाध्यता नहीं होगी। वहीं उम्मीदवारों को 50 रुपए के गैर न्यायिक स्टांप पर अपनी संपत्ति, देनदारियों और आपराधिक मामलों की जानकारी शपथ-पत्र के माध्यम से देनी होगी। नामांकन पत्र में कोई भी कॉलम खाली छोड़ने पर फॉर्म निरस्त होने का जोखिम रहेगा।