क्षेत्र की प्रमुख लधु सिंचाई परियोजना राम सागर बांध पर पिछले दो सालों से शानदार बारिश से ओवरफ्लो चलने के दौरान काफी लोग पहुंचते हैं। कवि सूरत अजनबी ने बताया कि आसपास के गांवों और अन्य क्षेत्रों से भी पर्यटक बांध पर पानी की चादर देखने आते हैं। कस्बे वासियों ने बांध तक जाने वाले मार्ग की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन से मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि करीब दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर देशी बबूल के पेड़ फैल चुके हैं। कई जगह शाखाएं सड़क तक झुक गई हैं। इससे मार्ग संकरा हो गया है। आमने-सामने वाहन आने पर निकलने में दिक्कत होती है। रात के समय और बारिश में समस्या अधिक बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने कुछ हिस्से में जेसीबी मशीन से बबलू हटाकर खानापूर्ति कर दी जबकि पूरे रास्ते पर बिलायती बबूल की भरमार है।