अलवर| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए राजकीय छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी एसजेईएम पोर्टल के माध्यम से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। पहली सूची 10 अप्रैल, दूसरी 23 अप्रैल, तीसरी 4 मई और चौथी 11 मई को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 8 दिन का समय मिलेगा। सीटें खाली रहने पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।