नागौर| नागौर शरीफ में हजरत सूफ़ी हमीदुद्दीन नागौरी के 775वें उर्स के बाद पहली छठी शरीफ पर अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में जायरीन जियारत के लिए पहुंचे। वक्फ कमेटी के मुताबिक उर्स के सिलसिले में यह छठी ऐतिहासिक रूप में मनाई गई और आस्ताना-ए-सूफ़ी पर नमाजे अस्र के बाद कव्वाली तथा सूफियाना कलाम पेश किया गया। महफिल के बाद फातिहा ख्वानी हुई और अकीदतमंदों ने चादर व फूल चढ़ाकर अकीदत जताई। कमेटी के सदर हाजी शमशेर खान ने कहा कि छठी के दिन हलवा और लंगर जायरीनों को व्यवस्थित तरीके से बैठाकर खिलाया गया। महफिल में सूफियाना कलाम के जरिए अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया गया। उर्स के अवसर पर लगी सैकड़ों दुकानों पर भीड़ रही और लोगों ने झूलों, खानपान व खरीदारी का आनंद लिया।