सर्दियों में कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक दो ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल करने और चार ट्रेनों के फेरे कम करने का फैसला किया है। इनमें अजमेर-अमृतसर, अजमेर-सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ रूट की ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए यह फैसला लिया गया है। अजमेर-अमृतसर ट्रेन दोनों तरफ से कैंसिल रहेगी। वहीं, अजमेर-सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेनें तय तारीखों पर नहीं चलेंगी। ये दो ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल रहेंगी 1. ट्रेन नंबर 19611, अजमेर-अमृतसर, इस ट्रेन की दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 26 ट्रिप कैंसिल रहेगी। दिसंबर 2026: 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 जनवरी 2027: 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 और 30 फरवरी 2027: 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 2. ट्रेन नंबर 19614, अमृतसर-अजमेर, इस ट्रेन की दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 26 ट्रिप कैंसिल रहेगी। दिसंबर 2026: 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 जनवरी 2027: 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 फरवरी 2027: 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 इन चार ट्रेनों के फेरे होंगे कम 1. ट्रेन नंबर 12988, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 39 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 जनवरी 2027: 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 फरवरी 2027: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 और 27 2. ट्रेन नंबर 12987, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 39 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 जनवरी 2027: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 फरवरी 2027: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 और 28 3. ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक हर शनिवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 13 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 5, 12, 19 और 26 जनवरी 2027: 2, 9, 16, 23 और 30 फरवरी 2027: 6, 13, 20 और 27 4. ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक हर मंगलवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 13 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 8, 15, 22 और 29 जनवरी 2027: 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2027: 2, 9, 16 और 23 नोट: ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 को चलेगी।