सर्दियों में कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम( नॉर्थ-वेस्टर्न) रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक दो ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल करने और चार ट्रेनों के फेरे कम करने का फैसला किया है। इनमें अजमेर-अमृतसर, अजमेर-सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ रूट की ट्रेनें शामिल हैं। नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए यह फैसला लिया गया है। अजमेर-अमृतसर ट्रेन दोनों तरफ से कैंसिल रहेगी। वहीं, अजमेर-सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेनें तय तारीखों पर नहीं चलेंगी। ये दो ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल रहेंगी 1. ट्रेन नंबर 19611, अजमेर-अमृतसर, इस ट्रेन की दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 26 ट्रिप कैंसिल रहेगी। दिसंबर 2026: 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 जनवरी 2027: 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 और 30 फरवरी 2027: 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 2. ट्रेन नंबर 19614, अमृतसर-अजमेर, इस ट्रेन की दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कुल 26 ट्रिप कैंसिल रहेगी। दिसंबर 2026: 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 जनवरी 2027: 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 फरवरी 2027: 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 इन चार ट्रेनों के फेरे होंगे कम 1. ट्रेन नंबर 12988, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 39 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 जनवरी 2027: 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 फरवरी 2027: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 और 27 2. ट्रेन नंबर 12987, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर से फरवरी तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 39 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 जनवरी 2027: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 फरवरी 2027: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 और 28 3. ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक हर शनिवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 13 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 5, 12, 19 और 26 जनवरी 2027: 2, 9, 16, 23 और 30 फरवरी 2027: 6, 13, 20 और 27 4. ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, यह ट्रेन दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक हर मंगलवार को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन की कुल 13 ट्रिप रद्द रहेंगी। दिसंबर 2026: 8, 15, 22 और 29 जनवरी 2027: 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2027: 2, 9, 16 और 23 नोट: ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 को चलेगी।