बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना में आज (रविवार) रात 12 बजे से 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक 30 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस वजह से 13 और 14 अप्रैल को लगभग 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा। ऐसे में अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़ और केकड़ी के शहरों और गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसई रामचन्द्र राड के अनुसार- शटडाउन के दौरान दूसरे चरण में केकड़ी से नसीराबाद तक डाली गई 1600/1500 एमएम एमएस पाइप लाइन बंद रहेगी। इस दौरान वाल्व हटाए जाएंगे, फ्लो मीटर लगाए जाएंगे और वेल्डिंग के लीकेज ठीक किए जाएंगे। इसके साथ ही नसीराबाद से एसआर-7 (अजमेर) तक जा रही 1300 एमएम एमएस पाइप लाइन में वेल्डिंग के लीकेज ठीक करने और अलग-अलग पंप हाउसों पर ज़रूरी मरम्मत का काम भी किया जाएगा। ………. पढें ये खबर भी…. पहली बार अप्रैल में CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट आएगा!:10वीं के छात्रों को मिलेगा 'स्कोर सुधारने' का दूसरा मौका; मई में दूसरी परीक्षा प्रस्तावित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल (सत्र 2025-26) 10वीं और 12वीं के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित कर सकता है। सीबीएसई ने अब तक अपना रिजल्ट मई या इसके बाद के महीने में जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि अप्रैल में रिजल्ट आएगा। पूरी खबर पढें