अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ लोगों के भरोसे पर खरा उतर रहा है। सड़क,बिजली, पानी, सीवरेज और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से समाधान करवाकर आम आदमी को राहत देने का काम ‘भास्कर समाधान’ कर रहा है। शहर के अलग–अलग वार्ड से खस्ताहाल सड़क के चमकने, शहर के सबसे बड़े अस्पताल के टॉयलेट्स की सफाई, लो प्रेशर से पानी आने की समस्या हो या बच्चों को काटने वाले बंदरों की धरपकड़, दैनिक भास्कर की पहल से आम लोगों को उन परेशानियों के हल भी मिल रहे हैं जिनमें पहले महीनों लग जाते थे। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली… डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. अमित बने 'स्टार ऑफिसर' अजमेर के दिवाकर गंगवाल ने जेएलएन अस्पताल के वार्ड 5, न्यू बिल्डिंग एमएम 2 वार्ड में गंदे बदबूदार टॉयलेट्स की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि टॉयलेट्स इतने गंदे हैं कि यूरीन इन्फेक्शन के मरीज इनका इस्तेमाल ही नहीं कर सकते। इससे संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। समस्या का समाधान करवाते हुए जेएलएन हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ अमित यादव ने अस्पताल के सभी टॉयलेट्स की सफाई करवाकर ठेकेदार को पाबंद कर दिया है। बच्चों को काट रहे बंदरों की धरपकड़ भवजीत सैनी ने मीर शाह अली रोड से बंदरों की बढ़ती संख्या और हमलों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि काॅलोनी में बंदरों का बहुत आतंक है। अब तक कई लोगों और बच्चों को काट चुके हैं। भगाने पर आक्रामक होकर और हमला करते हैं। इस पर निवर्तमान पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने निगम कर्मचारियों की मदद से इन बंदरों को पकड़कर आबादी से दूर छुड़वा दिया है। समस्या का काफी हद तक समाधान हो गया है। कीचड़ भरी पथरीली सड़क चमकी अजमेर के कृष्णा विहार, नेहरु नगर से जोसफ ने वार्ड 54 की सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि ज्ञानोदय कॉलोनी से मदार जंक्शन तक जाने वाली रोड बहुत खस्ताहाल है। रोड पर पत्थर, मलबा, कीचड़ और पानी भरा हुआ है जिससे पैदल यात्रियों को ही नहीं, वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इस समस्या के भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद पार्षद सुनील धनका ने सड़क बनवाकर रोड दुरुस्त करवा दिया है। लो प्रेशर की समस्या का समाधान अजमेर के प्रेम प्रकाश आश्रम रोड स्थित चित्रकूट कॉलोनी से अमित जोशी ने लो प्रेशर से पानी आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी में सप्लाई आने पर सभी मोटर चला लेते हैं इससे पानी का प्रेशर बहुत कम हो जाता है। इससे हमें टैंक में आ रही पाइप से पानी हाथों से खींचकर भरना पड़ता है। मेन नल तक पानी ही नहीं आता। इसका समाधान करते हुए नगर उपखंड पंचम की जेईएन प्रतिभा ने प्रेशर ठीक करवाया जिससे सप्लाई सुचारु हो सकी। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… सीवरेज ओवरफ्लो, फैली गंदगी अजमेर के वार्ड 68 में हाथी भाटा चौराहे से रवि वैष्णव ने एक सप्ताह से ओवरफ्लो हो बह रहे सीवरेज चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्हांने बताया कि पहले भी इसकी शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई समाधन नहीं हुआ। वार्ड में इस ओवरपु्लो चेम्बर के कारण बहुत गंदगी हो रही है। सीवर के बदबूदार पानी के बीच से आना–जाना पड़ रहा है। जिम्मेदार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के पोल पर तारों का जाल गीता कनोजिया ने महादेव नगर की गोखले लेन से बिजली विभाग की समस्य पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी विभाग के कर्मचारियों से कर चुकी हैं लेकिन समाधन नहीं हुआ। उनकी कॉलोनी में खम्भे पर बिजली के तार जाल की तरह आपस में गूंथे हुए हैं। पुराने हो चुके ये तार जगह–जगह से लटक भी रहे हैं जिससे बारिश के दौरान करंट आने या स्पार्क होने का खतरा भी है। इस समस्या का समाधान करवाएं। सड़क किनारे गड्ढा, गिर रहे लोग अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चाैहान मार्ग, नूर कॉलोनी, रामगंज से दीपेन्द्र सिंह ने लोगों के लिए खतरा बने एक गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि तारागढ़ रोड, आबकारी लैब के सामने सड़क किनारे एक गहरा गड्ढा है जिसमें आए दिन लोग, बेसहारा पशु और वाहन गिर रहे हैं। नगर निगम को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बरसात में ऊपर तक पानी भर जाने से खतरा और बढ़ जाता है। गड्ढे में गिरकर कई लोगों को फ्रैक्चर हो चुका है। कृपा समाधान करवाएं। 40 से ज्यादा कुत्ते, युवक हुआ घायल ‘भास्कर समाधान’ पर चेतन ने दाहरसेन स्मारक, बी–ब्लॉक, पुष्कर रोड से बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी एचबीयू एक्सटेंशन में 40 से 50 कुत्तों का झुंड है जो अलग–अलग ब्लॉक और रास्ताें पर रहते हैं। इनसे कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं को काफी डर लगता है। कुछ समय पहले इनके पीछे दौड़ने से घबराकर एक बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो चुका है। इन बेसहारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रण में कर निगम जल्द कोई समाधान करवाए। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर