अजमेर जिले के पुष्कर थाना क्षेत्र के बूढ़ा पुष्कर में गुरुवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में युवक की दाईं आंख बाहर निकल गई। घायल की पहचान पीसांगन निवासी हरिराम कुमावत (25) पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है। वह एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह तीन दिन की छुट्टी होने के चलते पीसांगन स्थित अपने घर लौट रहा था। देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS… हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वाहनों का जाम लग गया। घायल युवक की पहचान के लिए उसके जेब में मिले दस्तावेजों को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इसके साथ ही युवक के मोबाइल पर आखिरी बार डायल किए गए नंबर के जरिए उसके दोस्त दीपक कुमावत से संपर्क किया गया। 108 एंबुलेंस से JLN अस्पताल पहुंचाया, परिजन भी पहुंचे सूचना मिलने पर घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुष्कर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।