जयपुर के सिंधी बस स्टैंड पर राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉई यूनियन के भरतपुर जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस स्टैंड पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और बस में सवारियां चढ़ाने लगा। जब जिलाध्यक्ष और ड्राइवर सत्यवीर डागुर ने मना किया तो वे मारपीट करने लगे। ड्राइवर को घूंसे और थप्पड़ मारे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में ड्राइवर का कहना है कि वे अब भरतपुर के अटल बंद थाने में ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR करवाएंगे। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। ड्राइवर बस को जयपुर लेकर गया था राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉई यूनियन के भरतपुर संभाग के अध्यक्ष और रोडवेज बस ड्राइवर सत्यवीर डागुर ने बताया- वह भरतपुर डिपो में ड्राइवर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की शाम वह भरतपुर से जयपुर बस में सवारियां लेकर गए थे। जयपुर पहुंचने के बाद उन्होंने सिंधी कैंप बस स्टैंड पर नाइट स्टे किया। शुक्रवार की सुबह देखा तो बस का ड्राइवर साइड का टायर पंचर था। जब टायर में पंचर लगवाने के लिए वे वैशाली नगर डिपो जा रहे थे। तभी सिंधी कैंप बस स्टैंड पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लोकेश चौधरी ने बस को रोक लिया और बस में सवारियां चढ़ाने लगे। सत्यवीर ने बस में सवारियां चढ़ाने से रोका तो, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बस के शीशे पर जोर से हाथ मारा। जैसे ही सत्यवीर डागुर ने गेट खोला तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर बस पर चढ़ गया और उसे थप्पड़ मारे। मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर लोकेश चौधरी ड्राइवर सत्यवीर डागुर को घूंसा मारते हुए भी दिखाई दे रहा है। सत्यवीर का आरोप है कि लोगों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं रूका। ट्रैफिक ऑफिस में ले गए और कमरा नंबर 14 में ले जाकर उनके साथ मारपीट की। तभी वहां बस का कंडक्टर हेम सिंह गुर्जर भी पहुंचा, जिसके साथ भी धक्का मुक्की की गई। पैर छुवाकर मंगवाई माफी मंगवाने का आरोप कमरे में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सत्यवीर डागुर से अपने छूकर माफी मंगवाई, तब जाकर उन्हें वहां से छोड़ा गया। मामले में सत्यवीर डागुर का कहना है कि वह ट्रैफिक इंस्पेक्टर की FIR भरतपुर के अटल बंद थाने में दर्ज करवाएंगे।