अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों का भरोसा तो कायम हुआ ही है प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। शहर में एक ही दिन में खराब स्ट्रीट लाइट्स और कचरे के समुचित निस्तारण से लोगों को राहत मिली है। वहीं चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश चौधरी आज आज 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश 'स्टार ऑफिसर' अजमेर से देवीदयाल यादव ने गुलाब बाड़ी से कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि गुलाब बाड़ी के सरकारी हैंडपंप के आसपास काफी कचरा हो गया है जिसे नियमित साफ नहीं किया जाता। कचरा उठवाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छ जगह से पानी भरने की सुविधा उपलब्ध करवाएं। समस्या पर एक्शन लेते हुए नगर निगम के चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश चौधरी ने सफाई करवा दी है। अंधेरे की समस्या का हुआ समाधान अजमेर की ईदगाह कॉलोनी, अरावली विहार से प्रेम ने रोड लाइट्स न होने की वजह से अंधेरे की समस्या हमें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी की सभी पोल लाइट्स बीते कई दिनों से खराब पड़ी हैं। विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद हल हो गई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… डिमांड राशि भरी, नहीं मिली बिजली अजमेर की राज कॉलोनी, हाथी खेड़ा से प्रिया ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी पोस्ट में बताया कि नए कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में डिमांड राशि भर दिए जाने के बाद भी उनके घर अब तक कनेक्शन नहीं किया गया है। राशि जमा करवाए भी 12 दिन हो गए लेकिन विभाग उनकी परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा है। टैम्पो स्टैंड पर सार्वजनिक सुविधा नहीं चंद्रवरदाई नगर से लक्ष्मीकांत ने एक महत्वपूर्ण समस्या उठाई है। उन्होंने लिखा कि चंद्रवरदाई नगर के मुख्य टैम्पो स्टैंड पर एक भी सार्वजनिक टॉयलेट बना हुआ नहीं है। यात्रियों के साथ–साथ यहां के दुकानदारों को भी इससे असुविधा होती है। कई बार इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कह चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। नालियों की सफाई अब तक नहीं आम वाला कुंआ, मखुपुरा से मोनिका देवी ने नालियोंमें पड़े कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी गली और कॉलोनी में नालियों की सफाई अब तक नहीं हुई है। इस बारे में निगम को दो बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सफाई हो गई कहकर शिकायत क्लोज कर दी गई है। बारिश का दौर शुरू हो उससे पहले सफाई सुनिश्चत करवाएं। एक महीने से पोल लाइट खराब सिविल लाइंस के पहले चौक पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या मंगल सिंह ने पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि गोखले लेन, बैंक कॉलोनी में पहले चौराहे से ढलान की तरफ उतरने पर चार–पांच पोल लाइट्स बीते एक महीने से खराब हैं। इनसे गली में अंधेरा रहता है। शराबी और असामाजिक तत्व अंधेरे के कारण हुड़दंग मचाते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर