अजमेर के अलग-अलग इलाकों में नाली जाम होने, खाली प्लॉट में कचरा जमा होने और बेसहारा पशुओं के जमावड़े जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। कहीं बिजली का खंभा टूटी नाले की दीवार के पास हादसे का खतरा बना हुआ है तो कहीं गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, सुभाष नगर रोड पर गली नंबर 3 के बाहर कई दिनों से खड़े अज्ञात वाहन की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उस समाधान पर, जिससे लोगों को मिली राहत... जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' पटेल नगर की अंधेरी पुलिया रोड से वार्डवासियों ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में कम प्रेशर से पानी आ रहा है। इसके कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त पानी मिलने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन रक्षिता गौड़ ने इसका समाधान करवाया। समस्या का समाधान करवाने के लिए रक्षिता गौड़ को आज की 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। सुभाष नगर रोड पर कई दिनों से खड़े अज्ञात वाहन की समस्या हुई दूर सुभाष नगर रोड से एडवोकेट विनोद भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि गली नंबर 3 के बाहर पिछले कई दिनों से एक अज्ञात वाहन खड़ा हुआ है। वाहन किसका है, इसकी जानकारी नहीं थी। लंबे समय से वाहन खड़ा रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान की जरूरत है... सिंधी टोपदड़ा में टूटी नाले की दीवार के पास लगा बिजली का खंभा सिंधी टोपदड़ा, अंधेरी पुलिया रोड से वीरेंद्र चौहान ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का खंभा नाले की दीवार से सटा हुआ है। नाले की दीवार भी टूटी हुई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने नाले की दीवार की मरम्मत करवाने और बिजली के खंभे को सुरक्षित करने की मांग की है। माकरवाली रोड पर नाली ब्लॉक, जमा हुआ कचरा माकरवाली रोड से डॉ. महेंद्र कोठारी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली ब्लॉक है और आसपास कचरा भी जमा हो गया है। इससे गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने नाली की सफाई करवाने और कचरा हटाने की मांग की है। पार्श्वनाथ कॉलोनी के खाली प्लॉट में जमा कचरे का ढेर पार्श्वनाथ कॉलोनी से अनुज जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र के खाली प्लॉट में कचरे का ढेर जमा है। लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से गंदगी और बदबू फैलने की आशंका है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने खाली प्लॉट से कचरा हटवाने की मांग की है। जलकारी नगर में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान नगरा के जलकारी नगर से अविनाश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 49 में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। पशुओं के कारण सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं 'स्टार ऑफिसर':अशोक विहार कॉलोनी में बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 2. अजमेर में जनता की आवाज भास्कर समाधान तक:रातीडांग में 25 दिनों बाद हुई नाली साफ, अजय नगर में कचरे की समस्या से राहत 3. जेपी नगर में खाली प्लॉट में जमा गंदगी हुई साफ:मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:12 महीनों से दिन–रात जल रही रोड लाइट, सड़क पर उगी झाड़ियां, हादसे का डर 5.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 7. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 8.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 9. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 10.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक