अजमेर में नगर निगम चुनाव को लेकर मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज में 14 सितम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से वोट की गणना होगी। मतगणना 6 कमरों में एक साथ होगी और इसके लिए हर कमरे में छह से सात टेबल लगाई गई है। सबसे पहला रूझान साढे़ आठ बजे तक मिल जाएगा और दो घंटे में पूरा रिजल्ट मिल जाएगा। बता दें कि अजमेर नगर निगम में 80 वार्ड है, यहां 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कांग्रेस के 77 व भाजपा 79 और निर्दलीय व अन्य की संख्या 204 है। कुल 4 लाख 38 हजार 39 मतदाता थे, जिनमें से 2 लाख 86 हजार 823 ने वोट डाला। कुल मतदान 65.48% रहा। इन अफसरों को सौंपा जिम्मा मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ये कार्यक्रम…. ……… पढें ये खबर भी… पुष्कर में ठहरेंगे अजमेर कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी:दोनों ही दलों की बाडेबंदी, बसों से लेकर गए; कुछ निर्दलीय पर भी नजर अजमेर नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद ही अपना बोर्ड बनाने के लिए भाजपा ने कुछ प्रत्याशियों की देर रात बाडे़ बंदी कर ली और इनको पुष्कर ले गए हैं। वहीं कुछ को आज सुबह लेकर गए है। ये सभी प्रत्याशी पुष्कर के एक रिसोर्ट में है। वहीं कांग्रेस ने आज दोपहर को सभी को बुलाया है और उसके बाद उनकी बाडे़बंदी होगी। मतदान समाप्ति के बाद दोनों ही दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों से चर्चा भी की। पूरी खबर पढें Topics: राजस्थान निकाय चुनाव