अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… 7 साल पहले करवाए घरेलू गैस के लिए आवेदन, कनेक्शन आज तक नहीं कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग, अशोक विहार, वैशाली नगर से विजय जैन पांड्या ने गैस पाइपलाइन के कनेक्शन से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि अशोक विार कॉलोनी में 7 साल पहले घरेलू गैस कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे गए थे और मीटर एवं पाइपलाइन भी बिछा दी गई थी। लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं किया गया है जबकि यहां भूमिगत पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है। सिर्फ इन अंडरग्राउंड पाइप से घरों तक कनेक्शन जोड़ना है। प्रशासन से निवेदन है कि इस समस्या पर भी गौर करें। सड़क के बीच लगे खम्भे से हादसे का डर शहर की दयानंद कॉलोनी से मयंक पंचारिया ने मेन रोड के बीच लगे बिजली के खम्भे की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि रोड के बीच में लगे इस खम्भे से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। रात के अंधेरे में या लाइट न होने पर बाइक सवारों का इससे टकराकर घायल हो जाने का डर भी बना रहता है। प्रशासन से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। साइन बोर्ड टूटा, गिरा तो हादसा हो सकता है रामगंज थाने के पास, तारागढ़ रोड चौराहे पर लगे निगम के साइन बोर्ड के टूटने की समस्या फरीद खान ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि लोगों को राह दिखाने वाला सह बोर्ड काफी समय से टूटा हुआ है लेकिन कोई भी अधिकारी इस पर एक्शन नहीं ले रहा है। इसका टूटा हुआ आधा बोर्ड तो कई दिनों से अधर में ही लटका हुआ था। बाकी बचे बोर्ड की भी स्थिति ऐसी है कि यह कभी भी गिर सकता है। इसका समाधान करवाएं। 5 दिन से रोड लाइट्स बंद, राहगीर होते परेशान अजमेर शहर की बाबा गोपालदास साहिब कॉलोनी, माकड़वाली रोड से राजकुमार लालवानी ने बंद रोड लाइट्स की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया है कि माकड़वाली रोड, भक्ति धाम के सामने मेनरोड के डिवाइडर पर लगी रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। इससे यहां काफी अंधेरा रहता है और सड़क के गड्‌ढे भी नजर नहीं आते हैं। यहां से एक रासता माधव नगर जाता है और कुछ दूरी पर टी–प्वॉइंट भी है। यहां ट्रैफिक भी बहुत रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं ताकि स्थानीय राहगीरों को राहत मिल सके। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… समस्या पोस्ट होने के बाद बंद हुईं फ्लड लाइट्स शहर के पुष्कर रोड पर हरिभाऊ नगर एक्सटेंशन में बने खेल मैदान की समस्या चेतन ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि एचबीयू एक्सटेंशन का खेल मैदान यों तो बंद पड़ा है लेकिन इसकी फ्लड लाइट्स अब भी चालू रहती हैं। जबकि बाहर रोड और गलियों की लाइट्स बंद हैं। इससे राहगीरों को अंधेरे के कारण काफी परेशानी होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन राकेश गहलोत ने इस समस्या का समाधान करवा दिया। जेईएन सुमित्रा बनीं 'स्टार ऑफिसर' ‘भास्कर समाधान’ पर धौला भाटा के पूजा मार्ग से चंद्रप्रकाश ने वार्ड 46 में नई बनी शिव–पार्वती कॉलेनी की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि इस कॉलोनी को बने 2 साल हो गए हैं। निगम से नक्शा भी पास है लेकिन दो साल से यहां पानी की पाइपलाइन नहीं डाली गई है। इससे भी बड़ी समस्या यह है कि यहां पानी का टैंकर भी नहीं आता है। इस पर नगर उपखंड–VI की जेईएन सुमित्रा ने शिकायतकर्ता को स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यह निजी कॉलोनाइजर की बनाई हुई कॉलोनी है जहां पानी की व्यवसथा भी उन्हं ही करनी है। प्रशासन की ओर से इस क्षेत्र में विभागीय पाइपलाइन नहीं होने से पेयजल कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 2.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 3. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 4.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 5. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 6.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 9.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं 10. शंकर नगर में चार दिन बाद जली रोड लाइट:स्ट्रीट लाइट, कचरा डिपो और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं